Share this post with:
0- शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा स्कील डेवलपमेंट भी है जरूरी
रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में आज बच्चों को गणवेष एवं कापी किताब बच्चों को वितरित की गई। मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कुमार मेनन तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आकाश धावना एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन थे।अध्यक्षता श्रीमती मंजू श्री श्री माल ने की। उक्त अवसर पर श्री कुमार मेनन ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ उससे ज्यादा आवश्यकता स्किल डेवलपमेंट की है ताकि बच्चे मल्टी टेलेंटेड हो और अपनी आत्म निर्भरता हेतु कई काम कर सके।साथ ही उन्होंने अपनी ओर से बच्चों को गणवेष प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्ति के चलते ये बच्चे किसी बात को सामान्य बच्चों से जल्द कैच करने में पारंगत होते हैं।
विशिष्ट अतिथि आकाश धावना ने 1 बच्चे को गोद लेकर उसकी पढ़ाई भोजन में होने वाले खर्च का जिम्मा उठाते हुए कहा कि इन बच्चों को ईश्वर ने अतिरिक्त शक्ति प्रदान की है ये इशारे में ही अपने काम बड़ी फूर्ति से करने की क्षमता रखते हैं। शेखर जैन ने खेल खेल में बच्चों को पढऩे की आदत पर जोर दिया खासकर गणित और विज्ञान इनके रुचि के विषय बताया।
मंजू श्री श्री माल ने इन बच्चों को समय समय पर स्पीच थेरेपी की मदद के साथ इनसे बोलने की आदत डालनी चाहिए कहा। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने अतिथियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह शाला नि: शुल्क सारी सुविधाएं बच्चों को मुहैया कराती है जहाँ उच्च कोटि के भोजन से लेकर योगा तथा आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षा दी जाती है तो दूसरी ओर स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उक्त अवसर पर डायरेक्टर डॉ राकेश पांडे,सीमा छाबड़ा,प्राचार्य कमलेश शुक्ला,दिनेश शुक्ला, धनंजय त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा,संहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
Share this post with:
26 Jul 2026 8 Views
26 Jul 2026 22 Views
26 Jul 2026 15 Views
26 Jul 2026 12 Views