Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और चक्रवात 'मुरासु का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और गरज-चमक की सक्रियता बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जतायी गई है। वैसे पिछले दो दिनों से आसमान पर बादल छाये हुए हैं हालांकि बीच बीच में धूप भी निकल रही है।
उधर राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'मुरासु अब ताकतवर तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह यह चेन्नई से 260 और नेल्लोर से 290 किलोमीटर दूर था। तूफान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
इसके 2 नवंबर की रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच ओंगोल के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले चक्रवात 'अर्नब 28 अक्टूबर को आंध्र के तट से टकराया था।
मुरासु का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दिखने का अनुमान है। ओडिशा में 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का दौर रह सकता है।
Share this post with:
02 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 43 Views
01 Nov 2026 30 Views
01 Nov 2026 47 Views
31 Oct 2026 49 Views
31 Oct 2026 38 Views