Share this post with:
00 27 करोड़ की लागत से बने उपकेंद्र से धमतरी नगर सहित 105 गांवों को मिलेगा लाभ
रायपुर। धमतरी क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को तीन महत्वपूर्ण कार्य एक साथ पूरे किए गए। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र अर्जुनी का सफल ऊर्जीकरण किया गया। इसके साथ ही 132 केवी कुरूद-धमतरी पारेषण लाइन का उपकेंद्र अर्जुनी पर एलआईएलओ कार्य पूरा कर उससे जुड़े दोनों नए लाइन खंडों तथा 40-40 एमवीए क्षमता के दोनों पावर ट्रांसफॉर्मरों को भी ऊर्जीकृत किया गया। इससे धमतरी नगर सहित जिले के लगभग 105 गांवों को बेहतर और अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
यह कार्य छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ। परियोजना के अंतर्गत 132 केवी धमतरी-अर्जुनी की 16 किलोमीटर लंबी लाइन को शाम 4:09 बजे सुदूर छोर से ऊर्जीकृत किया गया। इसके एक मिनट बाद शाम 4:10 बजे 22 किलोमीटर लंबी 132 केवी कुरूद-अर्जुनी लाइन को ऊर्जीकृत किया गया। इसके बाद 40 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक-1 को शाम 4:46 बजे तथा क्रमांक-2 को शाम 4:48 बजे एचवी साइड से सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। उपकेंद्र के चालू होने से धमतरी क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारेषण तंत्र को अतिरिक्त परिचालन सुविधा मिलेगी और भविष्य में बढऩे वाले विद्युत भार का प्रबंधन भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।
Share this post with:
26 Nov 2026 19 Views
26 Nov 2026 15 Views
25 Nov 2026 268 Views
25 Nov 2026 258 Views
24 Nov 2026 417 Views
23 Nov 2026 427 Views
21 Nov 2026 666 Views
21 Nov 2026 734 Views