CNIN News Network

अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026   9 Views

अरहर की फसल की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत तरहुल गांव में पुलिस ने अवैध गांजा खेती का खुलासा करते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में गांजे के पौधे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भरसा तरहुल गांव में एक ग्रामीण अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे पाए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने गांजे के पौधों को अरहर की फसल के बीच लगाया था। दोनों पौधों में समानता होने का फायदा उठाकर वह पुलिस और अन्य लोगों की नजर से बचाने की कोशिश कर रहा था। मौके पर गांजे के पौधों की पहचान और कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। जब्त पौधों की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ नारकोटिक्स संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से गांजे की खेती कर रहा था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web