CNIN News Network

अयातुल्ला खामेनेई के तबाह घर का वीडियो,ईरान ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले जारी किया

09 Jul 2026   9 Views

अयातुल्ला खामेनेई के तबाह घर का वीडियो,ईरान ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले जारी किया

Share this post with:

 

0- अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं

तेहरान-ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया।वीडियो 35 सेकेंड का है। यह ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा।

खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web