Share this post with:
00 मंजू किराना दुकान से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शहरी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत माखन विहार मुख्य मार्ग पर 155.09 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है। मंजू किराना दुकान से शिव मंदिर तक बनने वाली इस सड़क के निर्माण के अंतर्गत शनिवार को डब्ल्यूएमएम (वेट मिक्स मैकडम) का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को मिलेगी राहत
माखन विहार मुख्य मार्ग के डामरीकरण से क्षेत्र की सड़क अधोसंरचना मजबूत होगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस मार्ग से आने-जाने वाले स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों और अन्य नागरिकों को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सड़क के उन्नयन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में भी मदद मिलेगी।
तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जा रहा सड़क निर्माण
सड़क निर्माण के अंतर्गत डब्ल्यूएमएम कार्य प्रारंभ किया गया है। डामरीकरण से पहले की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री की परत तैयार कर सड़क के आधार को मजबूत बनाया जाता है। इससे सड़क की भार वहन क्षमता और टिकाऊपन बढ़ाने में सहायता मिलती है। डब्ल्यूएमएम कार्य के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रियाएं पूरी कर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अम्बिकापुर नगर पालिक निगम द्वारा माखन विहार मुख्य मार्ग का डामरीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा तथा शहर की सड़क अधोसंरचना और अधिक सुदृढ़ होगी।
Share this post with:
01 Nov 2026 11 Views
01 Nov 2026 11 Views
31 Oct 2026 34 Views
31 Oct 2026 26 Views
30 Oct 2026 39 Views
30 Oct 2026 45 Views