CNIN News Network

अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की,होर्मुज में जहाज पर अटैक के जवाब में कार्रवाई

12 Jul 2026   8 Views

अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की,होर्मुज में जहाज पर अटैक के जवाब में कार्रवाई

Share this post with:

 

0-ईरान ने कुवैत, बहरीन को निशाना बनाया

 

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन  --अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

सीएनटीकाम के मुताबिक यह हमला होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया गया। हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है।

एयरस्ट्राइक के कुछ ही देर बाद ईरान ने पलटवार का दावा किया। ईरानी सरकारी टीवी आईआरआईबी के मुताबिक, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।

ईरान का दावा है कि कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार साइट, जबकि बहरीन में अमेरिकी कम्युनिकेशन सिस्टम और रडार साइट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन हमलों की अमेरिका, कुवैत या बहरीन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web