Share this post with:
एमसीबी। अमृतधारा जलप्रपात में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। प्रशासन द्वारा जलप्रपात क्षेत्र के संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी एवं सुरक्षा सूचना बोर्ड स्थापित किए गए हैं, ताकि पर्यटक सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन की पहल पर अमृतधारा परिसर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां फिसलन या गहराई के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन स्थानों पर स्पष्ट रूप से चेतावनी संदेश प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें पर्यटकों से सावधानी बरतने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, चेतावनी बोर्डों पर अंकित संदेशों को गंभीरता से लें तथा किसी भी जोखिमपूर्ण गतिविधि से बचें। प्रशासन का उद्देश्य अमृतधारा को सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटक-अनुकूल स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि यहां आने वाले लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद सुरक्षित वातावरण में ले सकें।
Share this post with:
31 May 2026 8 Views
31 May 2026 10 Views
30 May 2026 21 Views
30 May 2026 18 Views
29 May 2026 55 Views
28 May 2026 76 Views