CNIN News Network

अमृत भारत स्टेशन योजना : बालोद के स्कूली बच्चों ने ली सेल्फी विथ स्टेशन

15 Jul 2026   4 Views

अमृत भारत स्टेशन योजना : बालोद के स्कूली बच्चों ने ली सेल्फी विथ स्टेशन

Share this post with:

रायपुर। भारतीय रेलवे की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत पुनर्विकसित बालोद रेलवे स्टेशन को लेकर स्थानीय स्कूली बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज बालोद के संत कबीर पब्लिक स्कूल और संस्कार शाला हायर सेकंडरी स्कूल में सेल्फी विथ स्टेशन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा इसके पूर्व स्कूली बच्चों के लिए निबन्ध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चूका है । 15 जुलाई को सेल्फी विथ स्टेशन प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रतियोगिता का आनन्द उठाया l एक तरफ स्टेशन की खूबसूरती बच्चों को लुभा रही थी तो वही दूसरी तरफ सेल्फी के लिए उनकी उमंग देखते ही बनती थी ।
स्कूल प्रबंधन और रेलवे समन्वयकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों का प्रयास सराहनीय रहा। दोनों स्कूलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं का चयन कर उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web