CNIN News Network

अमूल दूध 2 रुपए महंगा हुआ

13 May 2026   26 Views

अमूल दूध 2 रुपए महंगा हुआ

Share this post with:

 

 

नई दिल्ली-अमूल ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, अमूल दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई गई हैं।अब ताजा 57, गोल्ड 70 प्रति लीटर मिलेगा.

कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5' से 3.5' के बीच है। मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढऩे के कारण यह फैसला लिया गया।

 

को-ऑपरेटिव के मुताबिक, दूध के उत्पादन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पशु चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढऩे की वजह से समय-समय पर दूध की कीमतों में बदलाव करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में डेयरी इंडस्ट्री पर इनपुट कॉस्ट का दबाव काफी बढ़ गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web