Share this post with:
बिलासपुर। करीब एक महीने पहले 9 प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल हो गए हैं। इनमें अमूल, गोवर्धन और वचन ब्रांड के घी के नमूनों के साथ पनीर, दही, एग करी, चना और रिलायंस रिटेल से लिया गया लाल किला ब्रांड का पोहा शामिल है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुताबिक सभी नमूनों की जांच रायपुर की प्रयोगशाला में कराई गई थी। जांच में नेशनल डेयरी का पनीर, एलिमेंटो कैफे का पनीर, अल-कार्ट का पनीर और दही, गरिमा फैमिली ढाबा की एग करी, रिलायंस रिटेल भाटापारा का चना और लाल किला पोहा, अमृतुल्य फूड एंड बेवरेजेज का पनीर तथा सेलेस्टी रेस्टोरेंट का पनीर मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके अलावा शौर्य सुपर मार्ट से लिए गए अमूल और गोवर्धन घी के नमूने तथा देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट से लिया गया वचन घी का नमूना भी जांच में फेल हो गया है।
Share this post with:
28 Oct 2026 4 Views
27 Oct 2026 22 Views
28 Oct 2026 14 Views
27 Oct 2026 41 Views
26 Oct 2026 46 Views