Share this post with:
** लोधी क्षत्रिय समाज ने दिया संयोजक स्व. उत्तम वर्मा को श्रध्दांजलि
रायपुर। प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जयंती दिवस लोधेशवरधाम में मनाया गया। इस कार्यक्रम में लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवम स्वजातीय बंधुओ ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे ने कहा कि हमें अवंती बाई लोधी के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है, उन्होंने देश के लिए अपने प्राण का बलिदान कर दिया। चूँकि वे लोधी समाज से थी,अत: हम सब समाज के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान अवंती बाई लोधी के पैतृक क्षेत्र मंडला से पधारे लोधी बसंत ठाकुर ने उनके जीवन के एक से बढकर एक उदाहरण बताएं। उन्होंने कहा कि वे बड़ी ही स्वाभिमानी नारी थी, वे सत्य और निष्ठापूर्वक रामगढ का राजपाठ संभाली, किन्तु अंग्रेज़ों का हडप नीति से प्रभावित हुई। फिर भी हार नहीं मानी । आज भी मंडला में वह स्थान है, जहां उन्होंने अनेको बार अंग्रेजों के छक्के छुड़ाये। रानी अवंतीबाई लोधी राजपरिवार से होने के बावजूद बडे ही कुशल नेतृत्व कर सूझ-बूझ से अपने रियायत को संभालकर रखा । किन्तु अंग्रेजों ने कायरतापूर्ण उनके क्षेत्र को घेर लिया था, अंत में स्वाभिमानीमहारानी अवंतीबाई लोधी नेअपने ही हाथों देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दिया। लोधेश्वरधाम में अवंतीबाई लोधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
विगत दिनों समाज के मार्गदर्शक एवम लोधेश्वरधाम के संयोजक, शीर्षस्थ उद्यमी स्व. उत्तम वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया था। समाज के सभी लोगों ने उन्हें भी श्रद्धांजलि सभा रखकर नमन किया। साथ ही उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाते हुए लोधेश्वरधाम में अशोक और फलदार, छायादार पौधरोपण भी किया गया। उपरोक्त जानकारी लोधेशवरधाम, लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के सचिव लोधी प्रहलाद दमाहे ने दी।
Share this post with:
19 Aug 2026 13 Views
19 Aug 2026 5 Views
18 Aug 2026 74 Views
18 Aug 2026 52 Views
18 Aug 2026 58 Views