CNIN News Network

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा,आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज बने

16 Sep 2026   6 Views

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा,आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज बने

Share this post with:

 

 

 

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ताजा आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है।

अभिषेक ने पहले मैच में 82 रन और दूसरे मैच में 39 रन बनाए थे। ईशान किशन पहले की तरह नंबर-1 पर बने हुए हैं। अब टी-20 रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज भारतीय हैं।

 

टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज

 

भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं।

 

बॉलर्स रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप-5 में

 

भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें स्थान का फायदा हुआ है। वहीं जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह 11 स्थान के फायदे के साथ 14वें नंबर पर आ गए। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web