Share this post with:
रायपुर। ऑल इंडिया डांसर संगठन ने ऑल इंडिया म्यूजिक और डांस कंपटीशन नटवर गोपी कृष्ण नेशनल अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें कथक विधा में विभिन्न प्रतियोगियों के बीच में संत ज्ञानेश्वर की छठवीं की छात्रा पावना लास्या ने जूनियर कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार और समूचे शिक्षण स्टाफ ने अदिति के इस नृत्य प्रदर्शन पर उसे बधाई देते हुए गर्व की अनुभूति बताया। इधर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अपनी कार्यकारिणी के साथ पावना को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना की है।
Share this post with:
30 Oct 2026 40 Views
29 Oct 2026 43 Views
29 Oct 2026 30 Views