CNIN News Network

अबूझमाड़ में बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री

13 Oct 2026   11 Views

अबूझमाड़ में बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री

Share this post with:

नारायणपुर। जिले में बारिश के दौरान बाढ़ से प्रभावित अबूझमाड़ के ग्रामीण परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं ने मानवीय पहल की है। दुर्गम वनांचल में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए 11, 12 एवं 13 अक्टूबर को राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया गया। अमेजन के सहयोग, डोनेटकार्ड फाउंडेशन के समन्वय और साथी समाज सेवी संस्था के माध्यम से लगभग 200 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई। इसमें राशन किट के साथ शेल्टर और हाइजीन किट शामिल थीं।
अबूझमाड़ का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र में राहत एवं सहायता कार्यों के लिए चुनौतीपूर्ण है। अभियान के अंतर्गत अबूझमाड़ के ढोंडरीबेड़ा, बालेबेड़ा, वाड़ापेंदा, ब्रेहबेड़ा, ताहकाडोंड, कदेर, ओरछापार एवं कस्तूरगुंडा सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। लगभग 200 परिवारों को राशन किट, शेल्टर और हाइजीन किट वितरित की गईं। इन सामग्रियों के माध्यम से प्रभावित परिवारों की खाद्य जरूरतों और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने का प्रयास किया गया। राहत सामग्री वितरण के दौरान अबूझमाडिय़ा समाज के लोगों के साथ, साथी समाज सेवी संस्था के प्रमुख भूपेश तिवारी भी मौजूद रहे। स्थानीय समुदाय की सहभागिता से दुर्गम गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाने में मदद मिली। अभियान में सामाजिक सहयोग और संस्थागत समन्वय के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web