Share this post with:
नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के सुदूर और लंबे समय तक उपेक्षित रहे धानोरा क्षेत्र में 45 वीं बटालियन आईटीबीपी द्वारा लगाए गए नि:शुल्क मेडिकल कैम्प लगाया गया। जंगलों के बीच तंबू में सजे इस शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। कैम्प स्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि सुबह से ही आस-पास के गांवों से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इलाज के लिए पहुंचने लगे थे। कई ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं अब भी दूर की बात हैं, ऐसे में इस तरह के शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
शिविर में मौजूदआईटीबीपी के चिकित्सा दल ने रक्तचाप, बुखार, त्वचा रोग सहित सामान्य बीमारियों की जांच की। आईटीबीपी के चिकित्सा दल ने बताया कि ग्रामीणों में मौसमी बीमारियों और पोषण की कमी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा सामने आ रही हैं। शिविर में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें साफ-सफाई, पोषण और नियमित जांच के प्रति जागरूक भी किया। बच्चों के लिए अलग से जांच की व्यवस्था रखी गई, जिससे अभिभावकों में भरोसा देखने को मिला। आईटीबीप द्वारा चलाए जा रहे इस सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवा देना ही नहीं, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के बीच विश्वास कायम करना भी है। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव झेल चुके इस इलाके में अब इस तरह की पहल से बदलाव की बयार महसूस हो रही है। अबूझमाड़ जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र में इस तरह के मेडिकल कैम्प न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को पूरा कर रहे हैं, बल्कि यह भी संकेत दे रहे हैं कि अब विकास की पहुंच धीरे-धीरे इन इलाकों तक हो रही है।
Share this post with:
19 Apr 2026 22 Views
19 Apr 2026 9 Views
18 Apr 2026 13 Views