Share this post with:
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की सलाह को लेकर व्यापारियों ने उन्हें थैंक यू लेटर लिखा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री -सीटीआई- का कहना है कि पीएम मोदी की सलाह के बाद व्यापारियों ने महंगे भाव पर सोना नहीं खरीदा। इससे वे बड़े नुकसान से बच गए।
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री -सीटीआई- के मुताबिक मोदी की सलाह के समय सोने का भाव 1-90 करोड़ रुपए प्रति किलो था. जो अब घटकर 1-25 करोड़ रुपए रह गया है। यानी प्रति किलो 65 लाख रुपए की गिरावट आई है।
वहीं इसे प्रति 10 ग्राम में देखें तो भाव 1-90 लाख रुपए से घटकर 1-25 लाख रुपए प्रति किलो रह गया है। यानी 65 हजार रुपए सस्ता हुआ है।
* *जवैलरी कारोबारियों को नुकसान से बचाया:
देशभर के लाखों *जवैलर्स कई महीनों का सोना स्टॉक में रखते हैं। अगर व्यापारी उस समय पुराने भाव पर सोना खरीदा होता] तो उन्हें प्रति किलो 65 लाख रुपए या कहें 65 हजार रुपए प्रति दस ग्राम का नुकसान होता। इससे लाखों *जवैलर्स कर्ज में डूब सकते थे। उन्होंने बताया कि चैंबर आफ टे्रड एंड इंडस्ट्री-सीटीआई- के ग्रुपों में व्यापारी मैसेज भेजकर कह रहे हैं- 'मोदी जी ने बचा लिया।
* विरोध करने वाले भी मान रहे सही:
सीटीआई का कहना है कि जिस सलाह का पहले विरोध हुआ था. अब कई व्यापारी और *जवैलर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं।
* शादी के सीजन में ग्राहकों को फायदा:
सोने के भाव गिरने से शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों को राहत मिल रही है। संगठन के मुताबिक इस सीजन में करीब 52 लाख शादियां होनी हैं।
* आगे भी मार्गदर्शन देने की मांग:
सीटीआई ने पीएम मोदी से सोने&चांदी के बाजार को लेकर समय&समय पर व्यापारियों को सलाह देने की अपील की है. ताकि सट्टेबाजी और जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके।
Share this post with:
21 Nov 2026 183 Views
21 Nov 2026 164 Views
21 Nov 2026 183 Views
20 Nov 2026 289 Views
20 Nov 2026 273 Views
20 Nov 2026 294 Views
20 Nov 2026 308 Views
20 Nov 2026 280 Views