Share this post with:
00 रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट की बड़ी सौगात
00 इंडोर स्टेडियम में 50 बिल्डर्स 250 प्रोजेक्ट के साथ रहेंगे मौजूद
00 हर लोकेशन पर हर बजट की प्रॉपर्टी लेने का मिलेगा बेस्ट ऑप्शन
रायपुर। क्रेडाई मतलब प्रॉपर्टी और भरोसेमंद खरीदी मतलब क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो...। ये कोई अबूझ पहेली नहीं है बल्कि हकीकत है जिसे छत्तीसगढ़ के प्रॉपर्टी बायर्स समझते हैं इसलिए वे बेसब्री से इस एक्सपो का इंतजार करते हैं और एक बार फिर वो अवसर आ गया है जब 18 से 20 सितंबर को राजधानी के इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। क्रेडाई से संबद्ध 50 बिल्डर्स 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट लेकर इसमें शामिल हो रहे हैं। कई नए प्रोजेक्ट से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा। जिस बजट पर जिस लोकेशन में आप प्रॉपर्टी चाहेंगे मिलेगी, वहीं आपकी खरीदी को और खुशनुमा बनाने के लिए पहली बार एक्सपो अवधि के दौरान तीन दिन की बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी छूट की ऐतिहासिक सौगात दी जा रही है। बैंकिंग फाइनेंस की सुविधा के लिए बैंक स्टॉल व लीगल जानकारी के लिए रेरा के स्टॉल भी रहेंगे। इस एक्सपो की खास बात ये भी है कि गणेशोत्सव के बीच प्रॉपर्टी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मतलब अपने आशियाने का सपना हर हाल में इस एक्सपो में पूरा करना है।
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बच्छावत, आईपीपी संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष आयुष मोदी, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा और प्रतीक केवलानी ने बताया कि क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का यह 7वां एडिशन है। हर बार हमने कुछ न कुछ नया दिया है। अब तक का सबसे बड़ा ऑफर इस एक्सपो में दिया जा रहा है जिसमें रजिस्ट्री व स्टांप ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। यह ऑफर केवल तीन दिन एक्सपो में बुकिंग कराने वालों के लिए होगा। यह प्रॉपर्टी बायर्स को एक अच्छी आर्थिक बचत देगा जो कि इससे पहले के एक्सपो में कभी नहीं मिली। इसके पीछे का प्रमुख कारण बायर्स को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना है। इसके अलावा बिल्डर्स अपने स्तर पर कई आकर्षक ऑफर की पेशकश भी करने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ भर से लगभग 50 से भी अधिक बिल्डर्स 250 से भी अधिक प्रोजेक्ट लेकर प्रॉपर्टी एक्सपो में शामिल हो रहे हैं। हर साल के आयोजन से जो फीडबैक मिलता है और कस्टमर की जो डिमांड होती है उस पर विचार साझा कर एक्सपो के नए एडिशन में जोड़ने का प्रयास होता है। इसी तर्ज पर इस बार एक्सपो के दौरान तीन दिन की बुकिंग को आकर्षक बनाने के लिए रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट का प्रस्ताव दिया जा रहा है। चूंकि राज्य सरकार की नीतियां भी रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अनुकूल व सहयोगात्मक हैं, उनकी मंशा भी है कि एक्सपो का लाभ अधिकाधिक लोग उठाएं।
उन्होंने बताया कि साल में एक बार हम यह आयोजन करते हैं और हमारा मकसद कोई पैसा कमाना नहीं होता है और कस्टमर चाहें तो सीधे जाकर इन्हीं बिल्डर्स से खरीदी कर सकते हैं। लेकिन एक्सपो में आकर उन्हें बजट, लोकेशन, सुविधा, फाइनेंस से लेकर हर जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर मिलने से वे विकल्प तय कर सकते हैं। क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में आकर फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट व कमर्शियल स्पेस की खरीदी करना इससे बहुत ही आसान हो जाता है। इस बार भी नए-पुराने प्रोजेक्ट का समागम उनके लिए उपलब्ध होगा। 18 से 20 सितंबर तीन दिन का यह आयोजन उनके लिए सुनहरा अवसर है। ये तो तयशुदा है कि सब कुछ होते हुए भी लोग एक अच्छी प्रॉपर्टी खरीद नहीं पाते हैं, जो यह एक्सपो उनके लिए आसान बना देगा। क्रेडाई मेंबर्स ने ये भी बताया कि अब तो लोगों को उत्सुकता रहने लगी है कि क्रेडाई का प्रॉपर्टी एक्सपो कब से होगा। अगस्त-सितंबर का महीना आते ही उनकी इंक्वायरी शुरू हो जाती है। नए बायर्स के लिए तो यह सबसे बेस्ट मौका है, इसलिए कि सेक्टर में सब कुछ अनुकूल होने से बजट तय करना उनके लिए आसान होगा। वहीं पुराने प्रॉपर्टी होल्डर्स और भी नए निवेश कर सकते हैं। इसलिए कि यहां जो 50 बिल्डर्स अपने 250 प्रोजेक्ट के साथ मौजूद रहेंगे उन्होंने सामान्य, मध्यम व बड़ी लागत के बजट का प्रोजेक्ट शामिल कर रखा है।
एक्सपो में सभी बिल्डर्स क्रेडाई मेंबर हैं और एक ही जगह पर हर बजट के अनुसार प्रॉपर्टी ऑप्शंस हैं। बायर्स पूरे भरोसे के साथ बुकिंग करा सकते हैं इसलिए कि क्रेडाई भी समझता है कि आखिर अब तक आप अपना घर क्यों नहीं ले सके हैं? जिस भी स्टॉल पर पहुंचेंगे तो वहां सभी प्रकार की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। किराए के मकान में रहने वाले लोग भी ईएमआई का समायोजन कर खरीदी कर सकते हैं। क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 में प्रॉपर्टी लेने वालों को फाइनेंस की आसान सुविधा भी मिलेगी इसलिए कि होम लोन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों के स्टॉल भी यहां होंगे। लोन की क्या प्रोसेस है, ईएमआई और अन्य संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी के साथ वे उपलब्ध कराएंगे वह भी बहुत ही आसान शर्तों पर।
क्रेडाई की गुडविल पर खरीदते हैं प्रॉपर्टी
क्रेडाई छत्तीसगढ़ से जुड़े सारे बिल्डर्स रेरा व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के सभी निर्धारित मापदंडों व नियमों का पालन करते हैं, जो कि प्रॉपर्टी बायर्स को पूरी तरह वैधानिक प्रोजेक्ट वास्तविक सुविधाओं के साथ देने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। इसलिए प्रॉपर्टी खरीदी करने वाले सभी बायर्स पूरे भरोसे के साथ एक्सपो में आकर खरीदी कर सकते हैं। जैसा कि मालूम हो कि कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) रियल एस्टेट सेक्टर की सर्वोच्च व विश्वसनीय संस्था है और इसी से संबद्ध छत्तीसगढ़ क्रेडाई है जो पूरी तरह नेशनल इकाई के दिशा-निर्देशों पर काम करती है। वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, सरगुजा, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित राज्य भर के 180 से अधिक पंजीकृत व प्रतिष्ठित बिल्डर्स और डेवलपर्स इससे जुड़े हैं।
क्रेडाई सेलिब्रेट्स रायपुर अभियान
राजधानी रायपुर का इतिहास, विकास, परंपरा, संस्कृति और समाज की नई-पुरानी जानकारी को साझा करते हुए क्रेडाई सेलिब्रेट्स रायपुर नामक एक विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें शासकीय व निजी संस्था के लोगों के अलावा सामान्य नागरिक, संगठन, कारोबारियों से अभियान में जुड़ने और उसे वृहद स्वरूप देने के लिए समर्थन भी जुटा रहे हैं। लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को भी इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जोड़ा जाएगा। ये बताया जाएगा कि क्रेडाई के सदस्य केवल मकान या प्लॉट ही नहीं बेचते हैं बल्कि अपने सामाजिक सरोकार से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मेंम्बर्स नवनीत अग्रवाल, ऋषभ कटारिया, मुकेश बजाज, जीतू लोहाना, संजना बघेल, ऋत्विक नत्थानी, माधवी नत्थानी, प्रसन्न नीले, शशांक अग्रवाल, अभिषेक फतनानी, अमरदीप गांधी, तमन्ना कुकरेजा, अक्षय पांडे, दिव्यम तापाड़िया, श्रद्धा तापड़िया, राहुल फतनानी आदि निरंतर प्रयासों के साथ पूरी तरह समर्पित हैं।
रेरा के स्टॉल में मिलेगी सभी लीगल जानकारी
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का स्टॉल भी कस्टमर्स के लिए उपलब्ध रहेगा जिससे वे अपनी पसंद के प्रोजेक्ट की पूरी वैधानिक (लीगल) जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। वैसे वैधानिक प्रॉपर्टी खरीदने की सारी जानकारी रेरा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Share this post with:
10 Sep 2026 1 Views
10 Sep 2026 38 Views
10 Sep 2026 38 Views
10 Sep 2026 18 Views
10 Sep 2026 9 Views