Share this post with:
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विवादास्पद नेता जहांगीर खान को बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। फाल्ता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जहांगीर खान के नाम कई विवादों और आपराधिक मामलों का लंबा इतिहास रहा है।
41 वर्षीय जहांगीर खान की संपत्ति चुनावी हलफनामे के हिसाब से लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। फाल्ता क्षेत्र में वे तृणमूल के मजबूत चेहरे के रूप में जाने जाते थे, लेकिन उनके चुनावी बयान और कथित गुंडागर्दी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।
चुनाव के दौरान जहांगीर खान का यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ तीखा टकराव हुआ। वोटरों को धमकाने के आरोपों के बीच अजय पाल शर्मा ने सख्त चेतावनी दी, तो जहांगीर ने खुद को 'पुष्पा बताते हुए कहा कि गेम शुरू हो गया है, हम खत्म करेंगे। पुष्पा झुकेगा नहीं। यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उसके बाद तृणमूल कॉग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी।
4 मई को चुनाव नतीजों के बाद जहांगीर खान के खिलाफ पुलिस ने 5 मामले दर्ज किए। इनमें पोस्ट-पोल हिंसा, वोटर धमकी, लैंड ग्रैबिंग और चुनावी गड़बडिय़ां शामिल बताई जाती हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में उनकी अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वे फरार हो गए। नेपाल की सीमा की ओर भाग निकले। स्पेशल टास्क फोर्स ने उनको नेपाल की सीमा से पकड़ा।
Share this post with:
05 Jun 2026 30 Views
08 Jun 2026 15 Views
08 Jun 2026 43 Views
08 Jun 2026 48 Views
08 Jun 2026 21 Views
08 Jun 2026 37 Views
08 Jun 2026 28 Views