CNIN News Network

अब चालक बस स्टैंड से यात्री बिठाने के बाद कहीं भी नहीं बिठा सकते यात्री, निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकेंगी बसें

15 Oct 2026   21 Views

अब चालक बस स्टैंड से यात्री बिठाने के बाद कहीं भी नहीं बिठा सकते यात्री, निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकेंगी बसें

Share this post with:

00 बस संचालकों को ट्रैफिक पुलिस की हुई बैठक
रायपुर। यातायात कार्यालय कालीबाड़ी के सभागार में यात्री बस संचालकों और आपरेटरों की डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल अधिकारी डॉ. अर्चना झा ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बस संचालकों को बसों के संचालन के दौरान बस स्टैंड से यात्री बिठाने के बाद केवल निर्धारित बस स्टॉपेज में ही यात्रियों को बिठाना होगा, कहीं पर भी बस को रोककर यात्री को बिठाते पाए जाने पर बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, अति. पुलिस उपायुक्त यातायात रामकुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार, नगर निगम के अधिकारी, बसों के संचालक, मालिक एवं बस एशोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया
1. बस स्टैंड से यात्री बिठाकर निकलने उपरांत कहीं भी मार्ग एवं बुकिंग काउण्टरों के सामने बस रोककर यात्री नहीं बिठाएंगें, निर्धारित स्टॉपेज पर ही बसों को रोकेंगे।
2. ऑल इण्डिया टूरिज्म परमिट वाले बसों का संचालन बस स्टैंड से नहीं करेंगें, और न ही कहीं पर बस रोककर यात्री बस की तरह यात्री उतारने व बैठाने का कार्य नहीं करेंगें।
3. बसों के छतों पर माल का लदान कर परिवहन नहीं करेंगें।
4. जगदलपुर, धमतरी गरियाबंद की ओर से आने वाले यात्री बसें एमएमआई चौंक के पास यात्रियों को निर्धारित स्थल पर उतारेंगें। एमएमआई चौंक से पचपेड़ीनाका होकर भाठागांव चौंक तक कहीं भी बस रोककर यात्री नहीं उतारेंगें सीधे बस स्टैण्ड लायेंगें।
5. मार्गो पर विभिन्न स्थानों पर खोले गये बुकिंग/रिजर्वेशन काउण्टर के पास बसों को रोककर यात्री नहीं बिठायेगें।
6. दुर्ग-भिलाई जाने वाली बसें पचपेड़ीनाका चौंक से युटर्न करने उपरांत भाठागांव चौंक पर आकर यात्री बैठाने के लिये नहीं रूकेगी।
7. बस स्टैण्ड में रखे खराब अथवा कण्डम वाहनों को बस स्टैण्ड से हटायें। बस स्टैण्ड को गैरेज की तरह इस्तेमाल न किया जाए।
8. बार बार वाहन खड़ी कर अव्यवस्था फैलाने वाले के चालको के डीएल निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web