Share this post with:
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में एक और जगह पर अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी के सरनाटोली इलाके में गांव से दूर जंगल किनारे करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल को जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार खेत में अफीम की फसल पूरी तरह तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया जा चुका था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अफीम निकालने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सूखे डोडे भी बरामद किए हैं, जिनमें खसखस भरे हुए पाए गए।
सूचना मिलने के बाद मंगलवार को कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अफीम की खेती की जा रही थी वह झारखंड सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें खेत में अफीम की फसल होने की जानकारी तो थी, लेकिन यह अवैध खेती है इसकी जानकारी नहीं थी। हाल ही में दुर्ग जिले में हुई इसी तरह की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों की जमीन को किराये पर लेकर बाहरी लोगों द्वारा इस अवैध खेती को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।
Share this post with:
16 Apr 2026 4 Views
16 Apr 2026 15 Views
16 Apr 2026 14 Views
15 Apr 2026 18 Views
15 Apr 2026 17 Views
15 Apr 2026 12 Views