Share this post with:
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सिंघितराई पावर प्लांट में हुए हादसे पर पहली बार विस्तृत बयान जारी किया है। 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के वेदांता की सिंघितराई पावर प्लांट में हुए हादसे में 25 मजदूरों की मौत हो गई थी। अनिल अग्रवाल ने लिखा साल की शुरुआत में ही मैंने अपने नौजवान बेटे को खो दिया। फिर इस महीने 14 अप्रैल को सिंघितराई पावर प्लांट में हुए अफसोसजनक हादसे ने मुझसे 25 बेशकीमती साथी छीन लिए। मैं ऐसी असामयिक मृत्यु का दर्द भलीभाँति जानता हूँ। अग्रवाल ने प्लांट की जिम्मेदारी एनटीपीसी-जीई की संयुक्त कंपनी एनजीएसएल को सौंपे जाने का जिक्र करते हुए कहा: हमने इस प्लांट की पूरी जिम्मेदारी हिंदुस्तान की सबसे भरोसेमंद महारत्न कंपनी एनटीपीसी-जीई की पार्टनरशिप को सौंपी थी। कांट्रैक्टर्स और एम्प्लॉयी भी उनके थे, एक्सपर्टीज भी उनकी थी। फिर भी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। उन्होंने इसे एक वाहन मालिक द्वारा भरोसेमंद ड्राइवर को गाड़ी सौंपने की मिसाल देते हुए कहा कि वेदांता के हर कॉन्ट्रैक्ट में सेफ्टी पर सबसे ज्यादा फोकस रहता है, लेकिन फिर भी यह हादसा हो गया। अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे अग्निवेश सहित सभी 25 दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा सच है कि होनी पर तो कोई बस नहीं है। एथेना प्लांट के सारे पीडि़तों को मुआवजा मिल चुका है और आगे भी वेदांता ग्रुप चेयरमैन के रूप में जो भी हो पाएगा, हम जरूर करेंगे।
Share this post with:
26 Apr 2026 28 Views
26 Apr 2026 30 Views