Share this post with:
सुकमा। जिले के कोंटा के पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सोयम श्रीनू की मोटरसाइकिल दूर्घटना में घटना स्थल पर ही मौके पर मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोंटा सीमावर्ती क्षेत्र विनयपुरम के पास रविवार सुबह 7:30 बजे बजे सड़क दुर्घटना में कोंटा पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सोयम श्रीनू जो कटमगुडा के मूल निवासी हैं, कोंट पीडब्ल्यूडी विभाग में सहायक ऑपरेटर के रूप में पदस्थ कर्मचारी थे।
बताया जा रहा है कि सोयम श्रीनू विनयपुरम से कोंटाआ रहे थे, इसी दौरान विनायपुरम मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कोंटा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा भिजवाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Share this post with:
03 May 2026 6 Views
03 May 2026 70 Views
03 May 2026 58 Views
02 May 2026 17 Views