CNIN News Network

अनियंत्रित बाईक खड़ी ट्रक से टकराई, एमबीबीएस के दो छात्र घायल, एक गंभीर

04 May 2026   4 Views

अनियंत्रित बाईक खड़ी ट्रक से टकराई, एमबीबीएस के दो छात्र घायल, एक गंभीर

Share this post with:

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के प्रथम वर्ष के कुछ छात्र घूमने के लिए तिरिया गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान छात्र का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी। जबकि छात्र ट्रक से जा टकराया। इस घटना में छात्र को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों ने अपनी बाइक पर सवार होकर सुबह के समय तिरिया के लिए निकले थे। तिरिया जाने के बाद जब सभी छात्र बाइक से वापस जगदलपुर के लिए निकले। तभी मौसम बदला और आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बाइक में पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी और छात्र ट्रक से जा टकराया। इस घटना में छात्र के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। अन्य साथियों ने एम्बुलेंस की मदद से पहले घायलों को महारानी अस्पताल ले गए उसके बाद सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लाया गया। काफी देर तक चले उपचार के बाद छात्र को देर रात मेकाज में भर्ती किया गया है। वहीं, छात्र की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web