CNIN News Network

अग्राथॉन-4.0 में देशभर से पहुंचे धावको ने लगाई दौड़, स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

04 Oct 2026   24 Views

अग्राथॉन-4.0 में देशभर से पहुंचे धावको ने लगाई दौड़, स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

Share this post with:


रायपुर। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवा मंडल की ओर से रविवार को तेलीबांधा सरोवर (मरीन ड्राइव) में अग्राथॉन 4.0 वंदे मातरम-रन फॉर नेशन का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सर्वसमाज के लिए आयोजित हुई इस दौड़ में करीब 3500 से 4000 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ उत्तरप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नोएडा से भी प्रतिभागी पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश शरण सिंह, नगर निगम आयुक्त समबीत मिश्रा, बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और भाजपा कोषाध्यक्ष राम गर्ग, अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ दौड़ लगाया। 
इसी के साथ ही रविवार को श्री सालासर धाम छेड़ीखेड़ी में डॉक्टर कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में सर्वसमाज के लिए विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 60 से अधिक विशेष चिकित्सकों ने अपनी सेवाए दी। स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था जहां अधिक लोग नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच कराने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके साथ ही इस शिविर में नेत्र परीक्षण के बाद जरुरतमंदर लोगों को नि:शुल्क चश्मा का वितरण भी किया गया। 7 अक्टूबर को श्री अग्रसेन धाम छेड़ीखेड़ी में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य उद्घाटन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाज के वरिष्ठ सदस्य व सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विभिन्न मोहल्ला समितियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web