Share this post with:
00 राज्य स्तरीय चेस में सिल्वर मेडल जीतने वाले मास्टर अवयन का हुआ सम्मान
राजनांदगांव। अग्रवाल महिला मंडल राजनांदगांव द्वारा सावन के पावन अवसर पर तीज उत्सव एवं सिंधारा उत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, मनोरंजक खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान नई विवाहित एवं नवयुवतियों का सिंधारा उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए मेहंदी, श्रृंगार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सावन और तीज की खुशियां साझा कीं। आयोजन में महिलाओं एवं युवतियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उत्सव में प्रश्नोत्तरी राउंड का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके अलावा हाऊजी गेम का आयोजन भी किया गया, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर अवयन को राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share this post with:
19 Aug 2026 11 Views
18 Aug 2026 74 Views
18 Aug 2026 52 Views
18 Aug 2026 58 Views