Share this post with:
कांकेर। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक पूर्ण किया जा चुका है। इसके लिए कांकेर जिले से 1314 आवेदकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया है। भारतीय थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकों का ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) 1 से 15 जून तक आयोजित किया जाना संभावित है। परीक्षा के लिए युवाओं को बेहतर रूप से तैयार करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजगार व प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार नि:शुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन रोजगार विभाग के वेबसाइट में 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन 4 मई से प्रारंभ होकर 4 जून तक किया जाएगा।
Share this post with:
20 Apr 2026 17 Views
20 Apr 2026 11 Views
20 Apr 2026 19 Views
19 Apr 2026 30 Views
19 Apr 2026 14 Views