Share this post with:
कांकेर । जिले के अंतागढ़ नगर के मुख्य मार्ग को रोशन करने के उद्देश्य से लगाए गए 90 सोलर लाइट के खंभे तीन माह बाद भी चालू नहीं हो सके हैं। जुलाई में शुरू हुआ यह कार्य शुरुआती दिनों में तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन खंभे लगाने के बाद निर्माण कार्य ठप हो गया। सोलर प्लांट अब तक तैयार नहीं होने के कारण लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ नगर के मुख्य मार्ग पर सोलर लाइट लगाने का कार्य जुलाई में शुरू किया गया था। शुरुआत में संबंधित कर्मचारियों ने तेजी से खंभे लगाने का काम किया। इससे नगरवासियों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही मुख्य मार्ग रोशनी से जगमगाएगा और रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी।खंभे लगाने के बाद काम अचानक बंद हो गया। तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो पाया है। सोलर प्लांट और अन्य तकनीकी कार्य अधूरे होने के कारण सभी लाइटें अब तक चालू नहीं की जा सकी हैं।
लोगों ने निर्माण कार्य में देरी के कारणों की जानकारी सार्वजनिक करने और संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि शुरुआती दौर में तेजी से काम करने के बाद कर्मचारी अधूरा कार्य छोड़कर चले गए। इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। काम बंद होने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन लंबे समय से कार्य रुका रहने के कारण योजना की प्रगति पर सवाल उठने लगे हैं।लोगों ने निर्माण कार्य में देरी के कारणों की जानकारी सार्वजनिक करने और संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
नगरवासियों का कहना है कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करना और उन्हें समय पर पूरा करवाना जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से दीपावली तक सोलर खंभों को चालू किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस समय-सीमा पर संशय बना हुआ है।
Share this post with:
27 Oct 2026 1 Views
26 Oct 2026 30 Views
24 Oct 2026 70 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 74 Views