CNIN News Network

अंतरराष्ट्रीय विश्व मानसिकता दिवस पर लोगों को शपथ दिलाकर किया गया जागरूक

11 Oct 2026   11 Views

अंतरराष्ट्रीय विश्व मानसिकता दिवस पर लोगों को शपथ दिलाकर किया गया जागरूक

Share this post with:


रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा तालाब के पास शनिवार को विश्व मानसिकता दिवस के अवसर पर लोगों को मानसिक शांति हेतु जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने लोगों को शपथ दिलाई तथा कहा कि आज के समय मे ऐसे जागरूकता अभियान की आवश्यकता है ताकि लोग अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ समय जरूर निकाले।
शुक्ला ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं तब मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक होती है। विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीप्ति दुबे सहित परमित शर्मा, आरजे अनिमेष, मानस ठाकुर, आशुतोष शर्मा, नीलिमा मिश्रा सहित संस्था के अनेक लोग एवं आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीप्ति दुबे ने बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर को किया जाता है ताकि लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web