CNIN News Network

अंडमान और निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेलेंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

25 Nov 2026   10 Views

अंडमान और निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेलेंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

Share this post with:


00 अंडर-19 बालक वर्ग में चयन पर वेसलियन स्कूल में अथर्व और उनके माता-पिता का सम्मान
खैरागढ़। खैरागढ़ के फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर बुधवार को वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ में आयोजित समारोह में अथर्व के साथ उनके पिता श्री अभिलेख सिंह और माता श्रीमती नीलू सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार देवांगन, सहायक संचालक श्री मनोहर चंदेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रिंकेश कश्यप और विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने अथर्व और उनके माता-पिता को सैश पहनाकर श्रीफल भेंट किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तालियों से अथर्व का उत्साह बढ़ाया।
अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अथर्व के चयन से वेसलियन स्कूल और पूरे खैरागढ़ क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने अथर्व को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वेसलियन स्कूल के प्राचार्य श्री एस. मसीह, खेल प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा सिंह, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web