• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

गोधन योजना पर आधारित छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

गोधन योजना पर आधारित  छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना ,
160 Views     22-01-2022


०० राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित
रायपुर /
गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित किया गया। प्रेस प्रीव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की गाँव और गौठान पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। इस दौरान झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य का प्रदर्शन किया।
राजपथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी गोधन योजना पर केंद्रित है। ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से एक साथ अनेक वैश्विक चिंताओं के समाधानों के लिए यह झांकी विकल्प प्रस्तुत करती है। झांकी के अगले भाग में गाय के गोबर को इक_ा करके उन्हें विक्रय के लिए गौठानों के संग्रहण केंद्रों की ओर ले जाती ग्रामीण महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में हैं। उन्होंने हाथों से बने कपड़े और गहने पहन रखे हैं। इन्हीं में से एक महिला को गोबर से उत्पाद तैयार कर विक्रय के लिए बाजार ले जाते दिखाया गया है। उनके चारों ओर सजे फूलों के गमले गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती के प्रतीक हैं। नीचे के ओर गोबर से बने दीयों की सजावट है। ये दीये ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए स्वावलंबन और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।
झांकी के पिछले भाग में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया गया है। नयी तकनीकों और मशीनों का उपयोग करके महिलाएं स्वयं की उद्यमिता का विकास कर रही हैं। वे गांवों में छोटे-छोटे उद्योग संचालित कर रही हैं। मध्य भाग में दिखाया गया है कि गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर किस तरह पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। सबसे आखिर में चित्रकारी करती हुई ग्रामीण महिला पारंपरिक शिल्प और कलाओं के विकास की प्रतीक है। झांकी में भित्ती-चित्र शैली में विकसित हो रही जल प्रबंधन प्रणालियों, बढ़ती उत्पादकता और खुशहाल किसान को दिखाया गया है। इसी क्रम में गोबर से बनी वस्तुएं और गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करती स्व सहायता समूहों की महिलाओं को दिखाया गया है।

Related News
कुलसचिव गिरिशकांत वापस साइंस कालेज पहुंचे,
46 Views     24-05-2022
कुलसचिव गिरिशकांत वापस साइंस कालेज पहुंचे
कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, लोगों ने शिकायतों और समस्याओं से संबंधित दिए आवेदन ,
13 Views     24-05-2022
कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, लोगों ने शिकायतों और समस्याओं से संबंधित दिए आवेदन
जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने कलेक्टर के निर्देश,
6 Views     24-05-2022
जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक,
12 Views     24-05-2022
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक
सत्ता में रहते हुए ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने वाले भाजपाई घड़ियाली आंसू न बहायें - कांग्रेस ,
7 Views     24-05-2022
सत्ता में रहते हुए ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने वाले भाजपाई घड़ियाली आंसू न बहायें - कांग्रेस
सभापति दुबे ने बिज़नेस मॉडल द टैक्स फर्म का शुभारंभ किया,
13 Views     24-05-2022
सभापति दुबे ने बिज़नेस मॉडल द टैक्स फर्म का शुभारंभ किया
POPULAR NEWS
Image
कुलसचिव गिरिशकांत वापस साइंस कालेज पहुंचे
46 Views     24-05-2022
Image
महंत नहीं करेंगे दावेदारी,सांसद पत्नी ने कहा
40 Views     24-05-2022
Image
कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, लोगों ने शिकायतों और समस्याओं से संबंधित दिए आवेदन
13 Views     24-05-2022
Image
जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने कलेक्टर के निर्देश
6 Views     24-05-2022
Image
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक
12 Views     24-05-2022
Image
सत्ता में रहते हुए ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने वाले भाजपाई घड़ियाली आंसू न बहायें - कांग्रेस
7 Views     24-05-2022
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.