भारत ने जापान को सुपर 4 के पहले मुकाबले में 2-1 से हराया
28 May 2022 233 Views
Share this post with:
भारत ने जापान को एशिया कप हॉकी के सुपर 4 के पहले मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। भारत ने पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत की तरफ से पहला गोल मनजीत सिंह ने किया था और टीम को अहम बढ़त दिलाई थी। इसके दूसरे हाफ में 18वें मिनट में जापान को पेनाल्टी कार्नर मिला और इस टीम ने कोई गलती नहीं की। जापान के नेवा ने गोल करके स्कोर को एक-एक से बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई गोल भारत की तरफ से नहीं किया गया और हाफ टाइम तक दोनों का स्कोर एक-एक से बराबर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की और खेल के 34वें मिनट में पवन राजभर ने भारत के लिए दूसरा गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इससे पहले भारत को लीग मैच में जापान ने 2-5 से हराया था, भारत ने उस मुकाबले का भी बदला ले लिया।