CNIN News Network

9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी

26 Nov 2026   27 Views

9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी

Share this post with:

रायपुर। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद यह बदलाव किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर), राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा और सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। इसी तरह ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web