Share this post with:
रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा इंदौर (मध्य प्रदेश) में 14 से 21 मार्च 2026 तक यूटीटी 87वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर राज्यीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 आयोजित की जा रही है जिसके लिये रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेबल संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सीनियर (पुरूष एवं महिला) टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, पदाधिकारी विनय बैसवाड़े, प्रेमराज जाचक, पी.एन. मजूमदार, प्रवीण निरापुरे सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।
प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम के स्पोर्ट्स किट के प्रायोजक स्टेग ग्लोबल है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कि सीनियर (पुरुष एवं महिला) टीम कल, 12 मार्च को रवाना हो रही है। टीम के कोच श्री उमेश गोस्वामी (दुर्ग) एवं मेनेजर सुश्री काजल (दुर्ग) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए राष्ट्रीय अंपायर श्री लाभांशु यदु (गरियाबंद) को चुना गया है। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े ने दी।
छत्तीसगढ़ टीम इस प्रकार है:
सीनियर पुरुष :- अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर), विशाल डेकाटे (रायपुर), एम. रविराज - कप्तान (रायपुर), राजीव साहू (रायपुर), अरिंदम देबनाथ (रायपुर)
सीनियर महिला :- सुष्मिता सोम - कप्तान (बिलासपुर), लावण्या पांडे (रायपुर), अक्षिता बीनू (बिलासपुर), अदिति खूंटिया (बिलासपुर), प्रज्ञा पाठक (दुर्ग),
Share this post with:
16 Apr 2026 35 Views
16 Apr 2026 26 Views
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 13 Views