CNIN News Network

80 के दशक में एआई के जरिए पहुंचा मुख्यमंत्री साय सहित पूरा मंत्रिमंडल

10 Sep 2026   63 Views

80 के दशक में एआई के जरिए पहुंचा मुख्यमंत्री साय सहित पूरा मंत्रिमंडल

Share this post with:

रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक की यादें ताजा करने वाला एआई फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) की मदद से 1980 के दशक के लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं। अब इस ट्रेंड का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की तस्वीरें भी सामने आई हैं। मंत्रियों में रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा ने भी रेट्रो लुक वाली तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल की तस्वीरें भी इस ट्रेंड में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इन नेताओं के रेट्रो अवतार को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एआई से तैयार इन तस्वीरों में मंत्री बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, कैमरा क्वालिटी और विंटेज बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है। कुछ तस्वीरों में पारंपरिक पहनावे का अंदाज दिख रहा है, तो कुछ में 80 के दशक की फिल्मों और पारिवारिक तस्वीरों जैसा लुक नजर आ रहा है। यह ट्रेंड सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है। आम सोशल मीडिया यूजर्स, कलाकार और दूसरे चर्चित चेहरे भी अपनी तस्वीरों को रेट्रो अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं।
एआई ऐसे बदल रहा तस्वीरों का पूरा लुक
1980 के दशक का रेट्रो एआई ट्रेंड में किसी व्यक्ति की सामान्य तस्वीर को एआई टूल के जरिए उस दौर की फोटो जैसा बनाया जाता है। इसमें कपड़े, हेयरस्टाइल, फोटो की क्वालिटी, कलर टोन और बैकग्राउंड को 80 के दशक के हिसाब से बदला जाता है। इससे तस्वीर देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह कई दशक पुरानी हो।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web