Share this post with:
रायपुर। 8 किलो गांजा सहित चार लाख बानवे हजार रुपये के माल के साथ ऑपरेशन निश्चय के तहत कुरुद पुलिस ने नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के पास कार में गांजा परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया।
टीआई कमलेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन को जब्त कर आरोपी रामनाथ अंसारी, निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त समान में 8 किलो गांजा, एक कार और मोबाइल फोन शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख बानवे हजार रुपयेआंकी गई है।
उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का सड़क पर जुलूस निकाला। बाहरहाल गांजा तस्कर के विरुद्ध पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Share this post with:
10 Oct 2026 6 Views
10 Oct 2026 85 Views
10 Oct 2026 7 Views
10 Oct 2026 26 Views
09 Oct 2026 22 Views
08 Oct 2026 58 Views
08 Oct 2026 45 Views
08 Oct 2026 18 Views