CNIN News Network

77 वर्षों की विरासत, 7 दिनों का अनंत प्रभाव के साथ जेसीआई वीक 2026 का समापन

14 Sep 2026   31 Views

77 वर्षों की विरासत, 7 दिनों का अनंत प्रभाव के साथ जेसीआई वीक 2026 का समापन

Share this post with:


रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा आयोजित जेसीआई वीक 2026 का समापन समारोह रविवार को सुख सागर, पंडरी, में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम 77 वर्षों की विरासत, 7 दिनों का अनंत प्रभाव के साथ जेसीआई की सेवा, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेसीआई सीनेटर लीना वाधेर, सुपर चैप्टर समन्वयक व विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता राठी, वनबंधु परिषद, एकल अभियान, महिला समिति एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी, अध्यक्ष जेसी बारखा अंदानी, जेसीआई सीनेटर जेएफएम निलेश शाह — तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन, कार्यक्रम निदेशक जेसी सूरज हेडाओ तथा सचिव जेसी जेएफएम अंकित दास मानिकपुरी सहित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समारोह के दौरान जेसीआई वीक 2026 के अंतर्गत सात दिनों में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, नेतृत्व एवं जनसेवा गतिविधियों तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में परिवार खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेसीआई सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ। 
कार्यक्रमों में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। सात दिनों की गतिविधियों ने नेतृत्व, सेवा, सहभागिता, पारिवारिक एकजुटता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। समापन समारोह ने जेसीआई के मूल संदेश बेहतर नेतृत्वकर्ता, सशक्त समुदाय को सार्थक करते हुए सेवा, नेतृत्व, सहभागिता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web