Share this post with:
नई दिल्ली। रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दर्शक इसके हर किरदार को खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट कर फैंस से अपने दिल की बात कही है। रणवीर सिंह लंबे समय से एक ब्लॉकबस्टर के लिए तरस रहे थे। उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 2018 में आई सिंबा (240 करोड़) और पद्मावत (302 करोड़ रुपये) थी। इसके बाद उनकी 2019 में गली बॉय आई थी जिसने 140 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद उनकी 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आई थी जो कि हिट रही थी। लेकिन 2019 से 2023 के बीच रणवीर की 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस फ्लॉप रही थी। 7 साल बाद रणवीर की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल नजर और सब्र। इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता पर बहुत खुश हैं।
Share this post with:
01 Jul 2026 48 Views
01 Jul 2026 10 Views
30 Jun 2026 16 Views
26 Jun 2026 58 Views
25 Jun 2026 48 Views