CNIN News Network

7 बाइक चोरों से 8 बरामद, ओडिशा में बेचने की कर रहे थे तैयारी

15 Oct 2026   11 Views

7 बाइक चोरों से 8 बरामद, ओडिशा में बेचने की कर रहे थे तैयारी

Share this post with:

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इन बाइकों को ओडिशा में बेचने की तैयारी कर रहे थे और इनके पास से चोरी की आठ बाइक को भी बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो बालिग और पांच विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को सारंगढ़ बस स्टैंड और जिला अस्पताल के आसपास से एक ही दिन में दो मोटरसाइकिलें चोरी हुई थीं। पीडि़तों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने देवचरण (24) और पंकज निवासी रायकोना को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को छह अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामलों की जानकारी मिली। जांच में सरायपाली, सागरपाली, लंबरपाली और रायगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने अन्य संदिग्धों की तलाश की और कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को ओडिशा में बेचने की फिराक में थे। कार्रवाई के दौरान कुल आठ दोपहिया वाहन बरामद किए गए जिनमें चार हीरो एचएफ डीलक्स, एक हीरो स्प्लेंडर, एक स्कूटी और दो अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ किशोर न्याय संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web