Share this post with:
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने सोमवार को 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इनमें एक महिला हैं।ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे। एमपी के सिवनी जिले के डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बता दें राष्ट्रपति ने छह राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियां की हैं। नियुक्त किए गए नामों में एक महिला भी शामिल हैं।डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, बृज मोहन राम को ओडिशा और दुष्यंत गौतम सिक्किम में नियुक्त किए गए हैं।
Share this post with:
12 Oct 2026 58 Views
11 Oct 2026 152 Views
10 Oct 2026 135 Views
10 Oct 2026 149 Views
10 Oct 2026 43 Views
09 Oct 2026 52 Views
08 Oct 2026 105 Views