CNIN News Network

6 पुलिस कर्मियों का तबादला

16 Sep 2026   13 Views

6 पुलिस कर्मियों का तबादला

Share this post with:

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर की ओर से 6 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में एक महिला प्रधान आरक्षक और पांच आरक्षक शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक सभी पुलिस कर्मियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजा गया है। आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई — थाना उरला से चौकी रामनगर।
आरक्षक सुनील कुमार कौशिक — थाना खमतराई से चौकी रामनगर।
आरक्षक जितेंद्र मज्जी — चौकी रामनगर से थाना खमतराई।
आरक्षक जयंत साहू — चौकी रामनगर से थाना उरला।
आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद — चौकी रामनगर से थाना उरला।
आरक्षक दीपक मिश्रा — थाना खमतराई से थाना पंडरी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web