CNIN News Network

6 पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र

06 Oct 2026   11 Views

6 पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र

Share this post with:


रायपुर। खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन रखा गया, इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र 6 पात्र हितग्राहियों को मंच पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, सोहन साहू, राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू, मोहन ऊपरकर सहित जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा सहित नगर निगम जोन 1 के सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदत्त किये। नगर निगम जोन 1 के जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में एक पात्र नागरिक को राशन कार्ड प्रदत्त किया गया और परिवहन विभाग की ओर से तीन वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क बस यात्रा पास प्रदत्त किये गए।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web