CNIN News Network

59 स्टंटबाज बाइकों का कटा ई-चालान

16 Aug 2026   6 Views

59 स्टंटबाज बाइकों का कटा ई-चालान

Share this post with:


रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के मौके पर मंदिर हसौद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 वाहनों का ई-चालान किया। यह अधिक स्टंटबाज बाइक चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
ये लोग नवा रायपुर के सेंध लेक और बिल्डिंग के पास सूनी सड़क पर रफ्तार में कलाबाजी कर रहे थे। जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक में तीन सवारी ड्राइव स्टंट कर स्वयं एवं दूसरों के जीवन को संकट में डालने वाले वाहन चालकों, नाबालिगों के साथ अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में उनके पालकों को भी समझाइश दी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web