CNIN News Network

50.900 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

06 Nov 2026   10 Views

50.900 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share this post with:

सुकमा। जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आगाज के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छिंदगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को एनएच-30 पर घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन से अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद कर शराब और परिवहन में इस्तेमाल स्कार्पियो जब्त कर ली है। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन के ड्राइवर लच्छू राम बातिंग को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ छिंदगढ़ थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन से 52 बोतल सींबा बीयर (650 एमएल प्रति बोतल), 48 पौवा गोवा शराब और 47 पौवा मैकडॉवल नंबर-1 शराब बरामद की। इनकी कुल मात्रा 50.900 बल्क लीटर बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सुकमा की ओर से एक स्कार्पियो में अवैध अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष वासनिक के नेतृत्व में टीम ने एनएच-30 स्थित छिंदगढ़ बस स्टैंड चौक पर नाकेबंदी की। इस दौरान संदेह के आधार पर स्कार्पियो क्रमांक सीजी-19-डी-0261 को रोककर तलाशी ली गई। स्कार्पियो की तलाशी में बड़ी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब मिली। स्कार्पियो वाहन का ड्राइवर शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो वाहन के ड्राइवर लच्छू राम बातिंग (35), पिता स्व. बुधरू बातिंग निवासी छिंदगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त बीयर की अनुमानित कीमत 10,920 रुपए, गोवा शराब की 5,760 रुपए और मैकडॉवल नंबर-1 की 9,400 रुपए है। इस तरह कुल शराब की कीमत 26,080 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा करीब 05 लाख रुपए कीमत की स्कार्पियो भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष वासनिक, एएसआई अनंत ज्ञानी मेश्राम, प्रधान आरक्षक सहदेव नेताम, आरक्षक छोटू मौर्य, देवसन सोड़ी और निरंजन नाग का योगदान रहा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web