Share this post with:
रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) की टीम ने ग्राम खोखरा, थाना पुसौर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान त्रिवेणी सारथी के कब्जे से 5.200 लीटर अवैध हाथ भ_ी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,040 रुपये है, बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र मेहर, आबकारी मुख्य आरक्षक दिनेश्वर सिंह कंवर एवं महिला आबकारी आरक्षक सविता चक्रेश की भूमिका रही।
Share this post with:
02 Aug 2026 5 Views
01 Aug 2026 36 Views
01 Aug 2026 21 Views
01 Aug 2026 32 Views
01 Aug 2026 24 Views