Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है। शनिवार को कोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट से जेल जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोर्ट पहुंचे और उनसे मुलाकात की, इस पर सबकी नजर रही।
बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे हैं। करीब तीन साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था, जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और मेडिकल परीक्षण कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 9 जुलाई को 17 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया और अब 5 अगस्त तक ईओडब्ल्यू की कस्टडी में भेज दिया गया है।
Share this post with:
26 Jul 2026 16 Views
26 Jul 2026 13 Views