CNIN News Network

48 घंटे के भीतर ही रद्द हो गई नई नियुक्तियां

24 Aug 2026   61 Views

48 घंटे के भीतर ही रद्द हो गई नई नियुक्तियां

Share this post with:

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई में 20 अगस्त को जारी 4 विधानसभा अध्यक्ष और 5 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को 48 घंटे के भीतर ही रद्द कर दिया गया। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन में 9 नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई थी।

बता दें कि 20 अगस्त के आदेश में पाटन, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और कांकेर के लिए विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसी आदेश में मुंगेली, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर ग्रामीण और बिलासपुर शहर के लिए नए जिलाध्यक्ष भी बनाए गए। यानी एक ही आदेश में कुल 9 पदों पर बदलाव किया गया।

इसके ठीक दो दिन बाद इन नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश जारी हो गया। संगठन के भीतर इस फैसले को लेकर चर्चा है कि आखिर दो दिन में ऐसा क्या बदल गया कि नियुक्तियों पर ही रोक लगानी पड़ी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web