Share this post with:
रायपुर। गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के छोटा अशोक नगर में किराए के मकान में रहने वाली मां और बेटे की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर मिली। कमरे का दरवाजा पिछले तीन से चार दिनों से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे में घुसे। अंदर मां-बेटे के शव मिले। शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जयजी देशमुख (52) और उनके बेटे हंसमुख देशमुख (25) के रूप में हुई है। दोनों दिलीप मंडल के मकान में पिछले करीब चार साल से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। पिछले तीन-चार दिनों से मां-बेटे कमरे से बाहर नहीं निकले थे। दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को जब कमरे से तेज बदबू आने लगी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
Share this post with:
07 Nov 2026 11 Views
07 Nov 2026 29 Views
05 Nov 2026 31 Views
04 Nov 2026 45 Views
03 Nov 2026 79 Views