Share this post with:
रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट टेबल टेनिस संघ द्वारा पुणे में 24 अप्रैल से 04 मई 2026 तक आयोजित "32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता" में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से पहली बार 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष युगल में श्री पी.एन. मजूमदार एवं श्री के. रविशंकर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की पुरुष युगल जोड़ी श्री पी.एन. मजूमदार एवं श्री के. रविशंकर को महाराष्ट्र की जोड़ी श्री प्रकाश केलकर एवं श्री अनिल रसम ने 3-1 से हराया, जिसके साथ ही श्री पी.एन. मजूमदार एवं श्री के. रविशंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ की जोड़ी ने आंध्र प्रदेश के श्री व्ही. व्ही. रमना एवं श्री एन. एम. देवरापल्ली की जोड़ी को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
उल्लेखनीय है कि श्री पी.एन. मजूमदार रायपुर के सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में नियमित रूप से शाम को नन्हें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करते आ रहे हैं, वहीं श्री के. रविशंकर भी बिलासपुर में निरंतर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं |
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी, श्री सुरेश चन्नावार, उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े, श्री प्रदीप जोशी, सचिव श्री सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री सौरभ शुक्ला, छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति के चेयरमैन श्री प्रदीप जनवदे, सचिव श्री प्रेमराज जाचक एवं समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Share this post with:
30 Apr 2026 8 Views
30 Apr 2026 7 Views
30 Apr 2026 8 Views
30 Apr 2026 9 Views
30 Apr 2026 7 Views
30 Apr 2026 14 Views