CNIN News Network

30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

06 Sep 2026   16 Views

30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Share this post with:

कोंड़ागांव। जिले में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये हथियार, आईईडी एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी हेतु सतत सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार को कोंड़ागांव नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं बीडीएस की संयुक्त कार्यवाही में आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही की तस्दीकी कार्यवाही करते हुए थाना मर्दापाल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोरमेल, पुसपाल मोखामारी के आस-पास जंगल-पहाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम पुसपाल मोखामारी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की घेराबंदी कर डी-मॉइनिंग-सर्चिग की कार्यवाही की गई, जिसमें 10 किलोग्राम टिफिन आईईडी, 1 नग 9 एम.एम. पिस्टल, जीलेटीन विस्फोटक 20 किलोग्राम सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डम्प बरामद की गई है। कोंड़ागांव एसपी पंकज चंद्रा ने इसकी पुष्टि की है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 किलोग्राम टिफिन आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर ही नष्ट किया गया। बरामद नक्सली डम्प से टिफिन बम 3 नग (कुल वजन 10 किलोग्राम), जीलेटीन 160 नग (कुल वजन 20 किलोग्राम), डेटोनेटर इलेक्ट्रिक 1 नग, डेटोनेटर नान इलेक्ट्रिक 19 नग, 9 एम.एम. पिस्टल 1 नग, नीला कवर का ग्रिप लगा हुआ, वॉकी-टॉकी 6 नग, मय एंटीना चार्जर हेण्डफोन 6 नग, डेटोनेटर कमर्शियल 40 नग, वायर इलेक्ट्रिक 4 बंडल, सेफ्टी फ्यूज 1 मीटर, कारडेक्स वायर रंग लाल 5 मीटर लगभग, पाईप लोहे का 1 नग (लंबाई 33 इंच, गोलाई 9.5 इंच), पॉलिथिन हरा 5 किलोग्राम बरातद किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web